NIELET के नवीनतम पाठ्यक्रम - स्टडी प्लान

 Course on Computer Concept (CCC) by NIELIT India

सीसीसी पहली बार में पास करे वो भी खुद से पढ़ कर

NIELET  के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित किसी भी किताब को आधार मान के उसे पढ़ने और समझाने की कोशिश करे. सामान्यतः 60-70% पाठ्यक्रम को पढ़ते है. पाठ्यक्रम के 20-30% जो की थोडा कठिन और प्रक्टिकल भाग है उसे छोड़ देते है

इस भाग में देखेंगे की बचे हुए सिलेबस का 20-30% जो की थोडा कठिन और प्रक्टिकल भाग है उसे हम किस तरह से पूरा कर सकते है.

NIELET  के नवीनतम पाठ्यक्रम को 9 अध्याय में बाटा गया है. हम सभी अध्याय को एक एक करके देखेंगे कि हम कैसे बचे हुए सिलेबस का 20-30% को पढे. यहाँ पर मै यह मान चूका हूँ की आप लोगो ने 50-70% पाठ्यक्रम को पढ और समझ लिया होगा. 

NIELET के स्टडी प्लान के अनुसार अध्याय 1 INTRODUCTION TO COMPUTER को दो भाग में सिखाना है जिसमे तीन घंटे थ्योरी का और तीन घंटे प्रक्टिकल का है

1.3.2 Software

1.3.2.1 Application Software

1.3.2.2 Systems Software

1.3.2.3 Utility Software

1.3.2.4 Open source and Proprietary Software

1.3.2.5 Mobile Apps

को पढ़े. आप का बचा हुआ 20-30% सिलेबस हो जायेगा

NIELET के स्टडी प्लान के अनुसार अध्याय 2 INTRODUCTION TO OPERATING SYSTEM को दो भाग में सिखाना है जिसमे तीन घंटे थ्योरी का और चार घंटे प्रक्टिकल का है.

Operating System एक कठिनतम विषय है. लेकिन हमें Operating System को कैसे इस्तेमाल करना है और इसके कंपोनेंट्स के बारे में जानना है. चार घंटे प्रक्टिकल के है और पाठ्यक्रम के अनुसार और किताब की सहायता से चार घंटे तक अपने कंप्यूटर पर प्रैक्टिस करे. 70-80% तक प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम होंगे

NIELET के स्टडी प्लान के अनुसार अध्याय 3 (WORD PROCESSOR), 4(SPREADSHEET) और 5(PRESENTATION) को दो भाग में सिखाना है जिसमे प्रत्येक भाग में चार घंटे थ्योरी का और आठ घंटे प्रक्टिकल का है.

अध्याय  2 में बताये हुए सलाह के अनुसार अध्याय  3, 4 और 5  के  पाठ्यक्रम के अनुसार और किताब की सहायता से आठ घंटे तक अपने कंप्यूटर पर प्रैक्टिस करे. 75-80% तक प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम होंगे

NIELET के स्टडी प्लान के अनुसार  अध्याय 6 INTRODUCTION TO INTERNET AND WWW को  दो भाग में सिखाना है जिसमे तीन घंटे थ्योरी का और चार घंटे प्रक्टिकल का है.

पाठ्यक्रम के अनुसार 6.3 Internet विषय को अधिकतम समय देते हुए IP Address और Internet protocol पर अधिकतम ध्यान दे परीक्षा की दृष्टिकोण से यह विषय महायापूर्ण है.

पाठ्यक्रम के अनुसार 6.4 Web Browser ही प्रैक्टिस का विषय है किताब की सहायता से निर्धारित चार घंटे तक अपने कंप्यूटर पर प्रैक्टिस करे. इस अध्याय से 60-70% तक प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम होंगे ( चूँकि यह विषय बहुत ही विस्तृत है इसलिए कुछ प्रशन कठिन होते है इसलिए अगर आप 60-70% तक प्रश्नों के सही उत्तर देते है तो भी संतोषजनक है )

NIELET के स्टडी प्लान के अनुसार अध्याय 7  E-mail, Social Networking and e-Governance Services को दो भाग में सिखाना है जिसमे तीन घंटे थ्योरी का और घंटे प्रक्टिकल का है.

पाठ्यक्रम के अनुसार  किताब की सहायता से निर्धारित घंटे तक अपने कंप्यूटर पर प्रैक्टिस करे. इस अध्याय से 60-70% तक प्रश्नों के उत्तर देने में सक्षम होंगे ( चूँकि यह विषय बहुत ही विस्तृत है इसलिए कुछ प्रशन कठिन होते है इसलिए अगर आप 60-70% तक प्रश्नों के सही उत्तर देते है तो भी संतोषजनक है )

NIELET के स्टडी प्लान के अनुसार अध्याय  8  DIGITAL FINANCIAL TOOLS AND APPLICATIONS  को  दो भाग में सिखाना है जिसमे चार घंटे थ्योरी का और चार घंटे प्रक्टिकल का है.

इस अध्याय   में थोडा अलग अप्रोच रखकर पाठ्यक्रम के अनुसार  किताब की सहायता से तयारी करनी है. आप सभी आठ घंटो पाठ्यक्रम के अनुसार तयारी करे तथा इस अध्याय में सिखाई गई सारे DIGITAL TOOLS और एप्लीकेशन्स को दैनिक व्यहार में प्रतिदिन इस्तेमाल करे.

NIELET के स्टडी प्लान के अनुसार अध्याय  9 Overview of Future skills & Cyber Security को  दो भाग में सिखाना है जिसमे चार घंटे थ्योरी का और तीन घंटे प्रक्टिकल का है.

पाठ्यक्रम के अनुसार  किताब की सहायता से सभी टापिक को पढ़े और समझे. साइबर सिक्यूरिटी विषय को विस्तार से पढ़े. इस अध्याय में यह एक महतवपूर्ण विषय है और इस विषय में बताये गए टूल से प्रक्टिकल करे.  


Comments